सीरियाई सैनिक, दमिश्क़ के आस पास के कई अन्य क्षेत्रों से आतंकवादियों के सफाए में सफल हुए हैं। सीरियाई टीवी चैनल के अनुसार इस दौरान कई आतंकवादी मारे भी गये हैं। सैनिकों ने इसी प्रकार, हमा प्रान्त में एक पुलिस चौकी पर आतंकवादियों के आक्रमण को विफल बना दिया । इस अवसर पर होने वाली झड़पों में २ आतंकवादी मारे गये। इसी मध्य हुम्स नगर में झड़पें समाप्त होने के बाद नागरिक धीरे-धीरे अपने घर लौट रहे हैं। सीरियाई सैनिकों ने इसी प्रकार दमिश्क़ के नहरे ईशा क्षेत्र से भी आतंकवादियों का सफाया कर दिया। सेना ने इसी प्रकार जार्डन और लेबनान से घुसपैठ के कई प्रयासों को भी विफल बना दिया। समाचार समाप्त.....166
24 जुलाई 2012 - 19:30
समाचार कोड: 331804
सीरियाई सैनिक, दमिश्क़ के आस पास के कई अन्य क्षेत्रों से आतंकवादियों के सफाए में सफल हुए हैं। सीरियाई टीवी चैनल के अनुसार इस दौरान कई आतंकवादी मारे भी गये हैं